Header Ads Widget


*शिक्षा क्यों है महत्वपूर्ण : उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक उपकरण है शिक्षा*



उज्ज्वल भविष्य : शिक्षा मनुष्य के जीवन में एक वास्तविक धन की तरह है। यह वह धन है जो कभी खत्म नहीं होता है और जीवन भर हम इसका उपयोग कर सकते है। संपत्ति जैसे अन्य धन की अपेक्षा शिक्षा का गहना जीवन में कभी भी आपको नुकसान नहीं पहुंचते हैं। शिक्षा और शिक्षित लोग ही असल में समाज और राष्ट्र असली रत्न के रूप में हैं। शिक्षा के महत्त्व को किसी व्यक्ति में बचपन से ही पैदा किया जाना चाहिए।


बच्चों के लिए शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह उन्हें अपने जीवन में अपने भविष्य के लक्ष्यों को सोचने और समझने में उनकी मदद करता है। एक बच्चा जन्म के तुरंत बाद सीखना शुरू कर देता है। प्रारंभ में माता-पिता ही बच्चे के शिक्षक के रूप में होते है इसलिए उन्हें ही जीवन का सबसे बड़ा और प्रथम शुरू माना जाता है। बच्चों को शिक्षा के महत्त्व को समझाना चाहिए। इससे उन्हें अपने जीवन में जिम्मेदारियों और समय के महत्त्व को समझने में मदद मिलेगी। माता-पिता को शुरू से ही बच्चों में पढ़ने की आदत डालनी चाहिए क्योंकि इससे बच्चों में किताबों के प्रति उनकी रूचि विकसित होती है और उन्हें ज्ञान मिलता है। कुछ भी जब शुरू से ही आत्मसात हो जाता है तो वह छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करता है।


जिस प्रकार एक अच्छे भवन निर्माण के लिए एक अच्छी और मजबूत नीव की आवश्यकता होती है, उसी तरह एक व्यक्ति को इस समाज का एक सभ्य नागरिक बनने के लिए शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। शिक्षा हमें जीने का तरीका सिखाती है और हमारे जीवन के मूल्यों को भी समझाती हुए बताती है। बेहतर शिक्षा और इससे हर किसी को दुनिया का एक बेहतर नजरिया सीखने को मिलता है। बच्चों के लिए शिक्षा के महत्त्व को समझाना बहुत ही आवश्यक है।


हमारा समाज निरक्षरता, गरीबी, बेरोजगारी, बाल श्रम, बाल-विवाह आदि जैसे कई कुरीतियों से भरा पड़ा है। हमारा समाज या राष्ट्र केवल शिक्षित होकर ही इन कुरीतियों से छुटकारा पा सकता है। शिक्षित लोगों को दूसरों को सिखाने, उन्हें शिक्षा के महत्त्व, और उन्हें स्कूल जाने के महत्त्व को समझना और उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करना चाहिए। शिक्षा ही इन सामाजिक बुराइयों को कम कर सकती है और साथ ही रोजगार के संभावनाओं को भी बढ़ा सकती है, जिससे गरीबी कम हो सकती है।


शिक्षा हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक उपकरण है। हम जीवन में शिक्षा के इस उपकरण का प्रयोग करके कुछ भी अच्छा प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा का उच्च स्तर लोगों को सामाजिक और पारिवारिक आदर और एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। शिक्षा का समय सभी के लिए सामाजिक और व्यक्तिगत रुप से बहुत महत्वपूर्ण समय होता है। यह एक व्यक्ति को जीवन में एक अलग स्तर और अच्छाई की भावना को विकसित करती है।

Post a Comment

0 Comments